Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि देने पुखरायां पहुंचे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Picks

पुखरायां ।  कड़ी सुरक्षा में हेलीकॉप्टर से पुखरायां पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुखरायां हेलीपैड में स्वागत किया, उनके साथ जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे, ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनको गार्डन ऑफ ओनर  दिया गया ।

 

अपने मित्र एवं चुनाव दौरान के सहयोगी  स्व0 सतीश चंद्र मिश्रा के परिवार  से मिले भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कुछ माह पूर्व सतीश मिश्रा जी का निधन हो जाने पर उनको श्रद्धांजलि देने रविवार पुखरायां स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिवार से मिलकर,  सभी का हाल-चाल जाना, और उनके बच्चों को पिता की कमी ना खले इसके लिये उन्होने हिम्मत बधाई ।

 

इस मौके पर उनके दोनों बेटे संकुल मिश्रा व शांतनु मिश्रा उपस्थित रहे । इसी के साथ इन्होंने पूर्व में उनके साथ रहे लोगों से भी हाल-चाल जाना ।  उसके बाद जाते समय उन्होंने  मधुसूदन गोयल, एवं जय गोयल की क्लीनिक पर रुक कर अपने पुराने समय को याद करते हुए डा0 जय गोयल के  परिवार का हाल-चाल जाना और सभी से मुलाकात की । 

 


इस मौके पर किदवई नगर कानपुर के विधायक महेश त्रिवेदी, यतीश मिश्रा, विनोद कटियार,  बार एसोसिएशन भोगनीपुर महामंत्री अनादि मिश्रा, सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, मो0 नदीम, कुक्कू दादा, एडिशनल एसपी, एडीएम  अमित कुमार, एसडीएम देवेंद्र सिंह, सी ओ संजय वर्मा, ए ई आशीष श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: