Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सडक सुरक्षा के अभियान में  मोटर साइकिल चालकों को फूल देकर किया सम्मानित Picks

पुखरायां। तहसील भोगनीपुर के अंतर्गत पुखरायां बाईपास किसान सेवा आश्रम के पास एनएचएआई और  भोगनीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें पुखरायां बाईपास में हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया । दूसरे मोटर चालकों से भी सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की अपील भी की गई ।

उरई–बारा परियोजना की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन टोल प्लाजा एवं झोलूपुर मोड़ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया । अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे बाइक सवारों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरणा मिले । वहीं स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और सुरक्षित यातायात के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

टीम के द्वारा माल ले जा रहे वाहनों पर लाल झंड़ा लगवाये और रेडियम की पट्टी भी चिपकायी , जिससे कोहरे में और अंधेरे में रेडियम की चमक से दूसरी गाडियों के दुर्घटना होने से बचा जा सके ।  परियोजना टीम ने लोगों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।इस मौके पर  चौकी इंचार्ज पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह, एस आई अतेंद्र सिंह  एवं परियोजना प्रमुख उत्तम और इंग्लेश शर्मा प्रबंधक उरई बारा परियोजना हिमांशु पांडेय अभियंता स्वतंत्र सलाहकार मौजूद रहे।

Related to this topic: