Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

एस.एस रनिंग एकेडमी का शुभारंभ Picks

पुखरायां  मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पुखरायां क्षेत्र के आर्मी और पुलिस में नौकरी कर रहे युवाओं द्वारा एस.एस रनिंग एकेडमी पुखरायां का शुभारंभ किया गया । पुखरायां स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कालेज  के ग्राउंड में आर्मी और ट्रेनिंग कोच सुरेंद्र सिंह पुलिस बल की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों के मध्य 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया । उक्त प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः अर्पित यादव , अमित , अंकित यादव  रहे। प्रथम दस प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सूरज सिंह (UPP PS भोगनीपुर ) द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।

पूर्व के कई आर्मी भर्ती में सफल कोच सुरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में पुखरायां से आर्मी/पुलिस बल में युवा वर्ग का परिणाम अच्छा रहा है, और कई भर्तियों के आने की संभावना है। उक्त आयोजन के मौके पर मुख्य अतिथि सूरज सिंह उप्रपु, नरेंद्र सिंह उप्रपु, विपिन (STUDY POINT), अंकुर द्विवेदी (SBM) उपस्थित रहे । एस.एस रनिंग एकेडमी पुखरायां के कोच सुरेन्द्र सिंह द्वारा सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related to this topic: