Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ Picks

डायट कानपुर देहात एव बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर देहात तथा द राइट पिच एनजीओ मुंबई के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य खेल प्रदेश प्रीमियर लीग के अंतर्गत जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

 

एस.सी.ई.आर.टी. उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं द राईट पिच एन.जी.ओ., मुंबई के मध्य हुए मेमोरेंडम के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में डायट प्राचार्य एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता प्रथम चरण में दो ब्लॉक अमरौधा एवम मलासा के मध्य डायट कानपुर देहात एवं बेसिक शिक्षा विभाग, कानपुर देहात के सहयोग से ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां के खेल मैदान में आयोजित की गई ।

इस प्रतियोगिता में जिले के चयनित पाँच विकास खंड मे से दो ब्लॉक अमरौधा व मलासा के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की । प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों का विकास करना है।

शुभारंभ अवसर डायट की ओर से नामित नोडल प्रवक्ता अरुण कुमार एवम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नामित जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती नीतू कटियार तथा द राइट पिच एनजीओ मुंबई की ओर से नामित स्टेट कोऑर्डिनेटर आशु सैनी, जिला टीआरपी नोडल अंकित सचान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया । उद्घाटन मैच के माध्यम से प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन एवं जोश का अद्भुत प्रदर्शन किया । आयोजकों द्वारा खेल मैदान, सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं, तथा बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करती हैं । द राईट पिच एन.जी.ओ. के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता निश्चित ही भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना की गई । यह प्रतियोगिता जनपद कानपुर देहात में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है । इस अवसर पर डायट प्रवक्ता विपिन शांत, मो. इमरान, टी आर पी सदस्य प्रतीक पांडे, गौरव पांडे, चंदन सिंह तथा सभी चयनित विद्यालयों में क्रिकेट और लाइफ स्किल्स का प्रशिक्षण दे रहे सभी फेलो कोच गौरांग, बुद्धशील, परशुराम, शिवम, अक्षय, सतीश, हिमांशु, राहुल, शिवा, नरेश उपस्थित रहे I शेष अन्य तीन ब्लॉक अकबरपुर, सरवनखेड़ा, मैथा के मध्य य़ह प्रतियोगिता अकबरपुर इन्टर कालेज मैदान पर 20 से 21 दिसम्बर के मध्य सम्पन्न होगी l

Related to this topic: