Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

शिक्षक दिवस के मौके पर कानपुर देहात माती में भव्य कार्यक्रम Picks

कैबिनेट मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने अमरौधा ब्लॉक के उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

कानपुर देहात । शनिवार 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौके पर कानपुर देहात के माती के ईको पार्क में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिक्षकों को संबोधित किया । इस कार्यक्रम में जिले से सभी ब्लाक के शिक्षको ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने भी शिक्षकों सम्मानित किया । जिममें भोगनीपुर से विधायक/ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान , राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ,  एमएलसी अरूण पाठक और अविनाश सिंह चौहान सामिल हुये । इसी के साथ जिले का सभी वरिष्ट अधिकारियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया । इसमे जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह , पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय,  सीडिओ विधान जायसवाल ने प्रतिभाग किया ।



शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते इस तरह के आयोजन -ईश्वरकांत मिश्र (बीईओ)

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने जिले से आये हुये शिक्षको को संमानित करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिषदीय शिक्षकों को मंच पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।   समारोह में अमरौधा ब्लॉक के शिक्षकों ने अपनी विशेष पहचान बनाई ।  इस मौके पर प्रखर कटियार (सहायक अध्यापक , संविलियन विद्यालय विरोहा ) , सीमा वर्मा (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मरुआ), मो. निसार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिलिया), भूप सिंह (अनुदेशक, संविलियन विद्यालय चांदापुर), ममता देवी (शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद) ब्लॉक के शिक्षकों को संमानित किया गया । ब्लाक के शिक्षको को यह सम्मान मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा ईश्वरकांत मिश्रा ने  बताया कि यह बहुत ही हर्ष का विषय  है, मेरी शुभकामनाये सभी शिक्षको  के साथ है । इस तरहके कार्यक्रमों से शिक्षकों  में शिक्षा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है । इस मौके पर  अमरौधा ब्लाक के एआरपी मानवेन्द्र सिंह  एवं कई शिक्षक मौजूद रहे ।  

Related to this topic: