Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

मां दुर्गा सेवा समिति ने नवरात्रि में किया भव्य एवं भक्तिमय आयोजन Picks

भक्ति के रंग में सराबोर भक्त

अहरौली शेख पुखरायां में मां दुर्गा सेवा समिति ने नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों प्रस्तुति की । इसमें आराध्या ने भगवान राम का, कनिष्का ने लक्ष्मण का प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया । साथ ही शिवतांडव, सीता स्वयंवर एवं राम का चौदह वर्ष वनवास जैसी झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें पूजा अहिरवार, अनमोल, वैष्णवी, लक्ष्मी गुप्ता, प्रिंसी कटियार, अर्पित ठाकुर, टुक-टुक सिंह एवं लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य बच्चों ने शानदार अभिनय कर सभी का मन मोह लिया ।

बच्चो को प्रोत्साहन में मिला पुरस्कार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति द्वारा सभी प्रतिभाशाली बच्चों प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसी के साथ ही रीमा सिंह द्वारा भी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को लेकर भक्तो उत्साह दिखा 

समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सचान, कोषाध्यक्ष रणविजय सचान, सतीश सचान, अजय भूरा यादव, जयचंद चौहान, अखिलेश सचान, पंकज तिवारी एवं अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुमित कटियार (समाजसेवी), संजय सिंह, महेश कुमार, संगीता देवी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे । अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related to this topic: