Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

मिशन शक्ति में छात्राओं ने रंगोली बना कर दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश Picks

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया, नारी सशक्तीकरण एवं 'सेवा संकल्प' का संदेश

पुखरायां । रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में मिशन शक्ति के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई । रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जागरूकता की भावना विकसित करना रहा ।

 

 

विद्यालय के शिक्षको ने बच्चों की हौसला बढ़ाया

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के मंत्री व प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों को देखा । इसी के साथ उन्होंने छात्राओं की बनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा की सराहना की । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती हैं ।

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. निधि अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर सविता गुप्ता, इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, पुस्तकालय प्रभारी डॉ. इदरीश खान, एनएसएस प्रभारी डॉ. शिवनारायण यादव तथा क्रीड़ा प्रशिक्षक श्री संजय सिंह उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के प्रयासों का अवलोकन किया और इस प्रकार के रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में साक्षी सैनी, अयस्का, प्रतिभा सिंह यादव, लक्ष्मी देवी, स्नेहा देवी, अंशिका पांडे, खुशी दीक्षित, सपना, लक्ष्मी गोस्वामी, प्रियंका, फलक रिजवी, रानी, अंशिका तिवारी, शिफा, स्नेहलता, लक्ष्मी यादव, तनु शर्मा, पलक ,गुंजन, नगमा आदि छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया ।

Related to this topic: