Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

उत्तर -प्रदेश को विकसित उत्तर -प्रदेश बनाने के लिये प्रदेश सरकार की एक नई पहल Picks

उत्तर –प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री  जी के नेतृत्व एवं दूरदृष्टि के तहत उत्तर- प्रदेश के समग्र विकास हेतु चलाए जा रहे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’अभियान के अंतर्गत आज  दिनांक 09 सितम्बर 2025 को जनपद कानपुर देहात में विभिन्न संवाद सत्र का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश  गौरीशंकर प्रियदर्शी, जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात लक्ष्मी एन. सहित तमाम अधिकारी सामिल हुये ।

 

 

जिसमें शासन के द्वारा नामित प्रबुद्धजन एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में उद्यमी,व्यवसायी, समाजसेवी एवं आम नागरिकों आदि ने उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचे, किसान, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए । अधिकारीगणों के द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हमे उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है , शासन की हर एक स्कीम को धरातल पर लाने की मंशा से इस अभियान पर काम किया जा रहा है और  @20247 तक उत्तर –प्रदेश को विकसित उत्तर –प्रदेश की ओर ले जाना है , इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर पर बैंक सखी प्रशिक्षण, सिंचाई व्यवस्था, सड़क नेटवर्क व पर्यटन विकास पर भी विचार विमर्श हुआ । सभी नागरिकों से विशेष अपील की गई कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव शीघ्र पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि प्रदेश के विकास की रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related to this topic: