Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

विकास खंड़ अमरौधा परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेंले का आयोजन Picks

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेले का आयोजन 

अमरौधा । विकास खंड़ अमरौधा परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया । इस मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया । इसमें ब्लाक स्तरीय अलग-अलग विभागों के 14 स्टॉल लगे  । मेंले का शुभारंभ राकेश सचान ने अन्न प्रासन से किया । बेसिक शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान बीईओ ईश्वरकांत मिश्र से स्कूल में नामांकन के बारे में पूछा । जिसमे बीईओं ने कक्षा एक में नवीन नामांकन 1500 व कक्षा एक से आठ तक कुल नवीन नामांकन 2634 की बतायी गयी ।  इसी के साथ उन्होने सभी स्टॉल का दौरा किया एवं दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सीमा ,रेखा और सीता के चिप्स एवं पापड़ खरीदे । उन्होंने इसी दौरान उन्होने पीएचसी परिसर में एक वृक्षारोपण भी किया ।

 

 

नगर के संभ्रांत व्यक्तियों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा, सौपा ज्ञापन

इस मौके पर अमरौधा के कपिल टंड़न, नितिन मेहरोत्रा , शुभम टंडन , आशीष ओम गुप्ता , यश पुरवार , अंकित गुप्ता आलोक गुप्ता  ने कैबिनेट मंत्री को नगर पंचायत कार्यलय के सामने राष्ट्रीय ध्वज लगवाने , आवारा कुत्तो और बंदर के लिये ज्ञापन दिया । कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी । इसी के साथ उन्होने इस जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेला को तीन दिन चलने की बात कही । शिविर मे मौजूद सीएमओ डा. जय गोविन्द ,  को उन्होंने अमरौधा पीएचसी के अपग्रेड कर सीएचसी में बनाने के लिये प्रस्ताव मांगा ।

 

 

कई विभागों कीे अधिकारी मौजूद रहे  

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेणुका सचान , जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा , एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह , सीएमओ डा. जय गोविन्द , डिप्यूटी सीएमओ डा.एस एल. वर्मा , बीईओ ईश्वरकांत मिश्र, बीडीओ विश्राम सिंह , पीएचसी प्रभारी अरूणेन्द्र प्रताप सिंह , विष्णु द्विवेदी ,  एडीओं पंचायत अखिलेश कुमार , चौकी इंचार्ज अमरौधा  अमित पोरवाल , विवेक तिवारी , कपिल टंड़न , एआरपी मानवेन्द्र सिंह , नईम अहमद , मृदुला वर्मा , दीपिका बग्गा , डा. गिरिराज सिंह , डा. पूनम हंस , डा. अभिचन्द्र पाल , रविंद्र ,अमित मेहरोत्रा  सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: