Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण Picks

जिला शिक्षा एव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर देहात में वर्ष 2025 में राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के  शिक्षकों के लिए जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव, बेस्ट प्रैक्टिस एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक दिनाँक 12.09.2025 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण.प्रशिक्षण क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, सफल शैक्षिक प्रयासों तथा शिक्षकों के अनुभवों को साझा कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य, अतिथि पर्यवेक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। डायट प्राचार्य राजेश वर्मा जी ने कहा कि य़ह मंच शिक्षकों के बीच सहयोग, आपसी संवाद और सीखने.सिखाने की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने.अपने विद्यालयों में किए गए नवीन शैक्षिक नवाचारों, परियोजनाओं एवं बेस्ट प्रैक्टिस का प्रदर्शन किया। इसमें गिनती सिखाने की अभिनव तकनीकें, डिजिटल माध्यम से शिक्षणए खेलों के माध्यम से जीवन कौशल का विकास, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, बाल.केंद्रित गतिविधियाँ तथा स्थानीय परिवेश पर आधारित शिक्षण विधियाँ प्रमुख रहीं।

 

 

नॉलेज शेयरिंग सत्र में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नई दिशा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता को सामने रखते हुए यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार नवाचार, सहयोग और साझा अनुभव है। डायट द्वारा ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की क्षमता निर्माण में सहायक हैं बल्कि शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और जीवनोपयोगी बनाने में भी मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं।

अंत में कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य महोदय ने आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए अलग अलग तीन विषयों में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा तथा बेस्ट प्रैक्टिस को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डॉ जगदंबा त्रिपाठी एवम अरुण कुमार ने कार्यो का दायित्व निर्वहन किया स इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ प्राची शर्माए डॉ मोनिका गुप्ताए डॉ अनुराधा पाल एवम प्रशिक्षु आदित्य, सुमितए अभय, आशीष, रोजी, अक्शा, दिव्यांशी, प्रियांशी, अनु, शिवानी, स्वाति  श्रुति बुद्धशील आदि उपस्थित रहे ।

Related to this topic: