Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस ( International Artist Day 2025 ) Picks

कला मानव जीवन का वह हिस्सा है जिसमें कोई भी कलाकार अपनी कला के बिना अपने आप को अधूरा महसूस करता है , कलाकार पूरी तरह से उसकी कला में ही डूबे रहनें में अपने आप को अच्छा महसूस करवाता है । वो अपनी रचनाओं , जो कि शब्दों और पुस्तको से परे , कलाकार अपनी भावनाओं और सोच और अनुभवों को व्यक्त करते हुये उस रचना या चित्र . मूर्तियाँ , संगीत या अन्य किसी भी कला को जीवंत कर देता है ।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अक्टूबर को मनाया गया , अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस  का श्रेय उन प्रसिद्ध कलाकारों को जाता है, जिन कलाकारों नें अपनी प्रतिभा से विश्व में एक नई कीर्तिमान स्थापित किया जिससे कोई भी कलाकार खुद उनसे प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा को भी निखार सकता है और आगे जीवन में अपनी कला को पहचान दे सकता है । अंतराष्ट्रीय कलाकार दिवस सिर्फ कलाकारों का उत्सव ही नही है ,बल्कि यह कला के माध्यम से जीवन में बदलाव और संवेदनशीलता को भी रेखांकित करता है । यह दिन हमें याद दिलाता है कि कला केवल मनोरंजन और सजावटी नही है, अपितु यह समाज इतिहास और संस्कृति का दर्पन भी है ।

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात के पुखरायां में फन किड्स स्कूल में एल.के.जी के बच्चों के द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला , जिसमें बच्चो के द्वारा सुन्दर रंगों से उस सुन्दर चित्रों को अपने रंगो से सजाया गया , एल.के. जी. में उपस्थित अध्यपिका काजल जी नें बताया कि बच्चों को कला के जरिये अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है । इस मौके पर अंकुल शुक्ला और एल.के.जी के बच्चे प्रिशा मिश्रा नें जहां नांव पर रंग भर कर सबका मन मोह लिया वही  आन्या, आध्या , आयूष , रिद्धिमा द्विवेदी ने अपनी कलाकारी दिखाई और अपने चित्रों को सुन्दर रंगों से सजाया ।  

Related to this topic: