Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयेजित हुआ Picks

पूर्व उपराष्ट्रपति इस्तीफे के बाद से दोबारा जब उपराष्ट्रपति के चुकाव के बाद भारत के नये उपराष्ट्रपति सी0पी0 राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें उन्हे भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू नें शपथ दिलायी ,इस भव्य समारोह  में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुये इस समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकैयानायडू , लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी , ग्रहमंत्री अमित शाह ,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा , दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , वरिष्ट भाजपा नेता लक्ष्मी कान्त बाजपेयी  और वरिष्ट नेता लोग शामिल हुये ।

 

जबकि इस शपथग्रहण समाहरोह में काग्रेस नेता एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी  ने अनुपस्थित रह कर मौहाल में चर्चा का विषय बनाया जबकि उनकी पार्टी के वरिष्ट नेता मल्लिकार्जुन खड़गें  ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी और मीडिया इंडिया टी.वी. रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को नज़रबंद करने की बात करते है वह पूरी तरह झूठा साबित हुआ ।

 

इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी इस समारोह में  उपस्थित रहे और सभी लोगों ने उपराष्टपति को बधाई दी , इसी के साथ उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश और भारत के तमाम लोगों नें भी अपने सोशल मीडिया अकाउण्ट से उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी ।   

Photo source- You Tube

Related to this topic: