Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

पुखरायां में आनंदेस्वर मंदिर सहित त्रिमुखेश्वर मंदिर में भव्य झांकी Picks

 

भक्तों ने करवाया अखंड पाठ और भंडारा, बर्फ की सिल्लियों से सजी शिवजी की झांकी

पुखरायां । सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पुखरायां के कई मंदिर में भगवान शिव का श्रंगार एवं कीर्तन का आयोजन किया गया । इस मौके पर क्षेत्र के कई गांव से भक्तों ने मंदिरों में जा कर भगवान के दर्शन एवं पूजन किये । रविवार को पुखरायां के त्रिमुखेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया । सभी भक्तों ने अखण्ड़ रामायण का पाठ किया । जिसका सोमवार को विधिवत समापन किया गया । इसके बाद भक्तों ने  हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई । बर्फ की सिल्लियों से भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर झांकी को विशेष रूप से सजाया गया । जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा ।

 

आनंदेश्वर मंदिर में नोटो से सजा मंदिर आर्कषण का केन्द्र बना

 

 

पुखरायां के आनंदेश्वर धाम मंदिर में भी सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ । राजकुशोर अग्रवाल ने बताया कि इस बार चौथे सोमवार को सभी भक्तों ने भगवान शिव के इस मंदिर को नोटो से सजाया है । उन्होंने बताया कि इस बार भक्त  मंदिर के नोटों के श्रृंगार  से बहुत आकर्षित हुये है ।  भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की । कार्यक्रम में मदन लाल मिश्र, नरेंद्र पांडेय, राज किशोर अग्रवाल, नीरज सोनी,  देवेश मिश्रा, विनीत श्रीवास्तव, ऋतिक सचान, अर्पित आर्य, प्रिंस सोनी, राजा शुक्ला,  आदि मौजूद रहे।

Related to this topic: