Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक और जूनियर के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Picks

 

न्याय पंचातय के कई गांव ने लिया हिस्सा

पुखरायां । गुरुवार को न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक और जूनियर  के बच्चों के  खेलकूद की प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री विद्यालय विरोहा  में किया गया । जिसमें न्याय पंचायत नोनापुर के विरोहा, प्रेमपुर ,चांदापुर सहित कई गांव के प्राथमिक एवं जूनियन स्कूल के बच्चे  सामिल हुये । वहीं शिक्षको और बच्चों ने बड़े उत्साह से चढ़कर हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम में 50मीटर , 100मीटर दौड़ , ऊँची कूंद , लम्बी कूंद जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।  जिसमें प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ बालक में विरोहा के दीपू विजेता एवं 50 मीटर. दौड़ बालिका में चांदापुर की वैष्णवी ने जीत हासिल की । वहीं 100 मीटर बालक में विरोहा के दीपू ने एवं 100 मीटर बालिका  में विरोहा की सुप्रिया विजयी हुई । इसी के साथ 200 मी. बालक में प्रेमपुर के रोशन एंव 200 मीटर बालिका में सृष्टि विरोहा ने जीत हासिल की ।

लंबी कूंद और ऊंची कूंद पर दिखाई प्रतिभा

प्राथमिक स्तर पर लम्बी कूद में बालिका में अजरा चांदापुर और लम्बी कूद बालक में दीपू विरोहा ने जीत हासिल की । जूनियर स्तर 100 मीटर बालिका में हबीबा और बालक वर्ग में अनुज चांदापुर विजेता हुये । 200 मीटर  बालिका में विरोहा से  सौम्या,  बालक में हसनैन चांदापुर, 400 मीटर  बालक वर्ग में करन भोगनीपुर, बालिका में लाडली विरोहा  एवं लम्बी कूद बालिका में निधि विरोहा, बालक में शिवा विरोहा, ऊंची कूद बालिका में सौम्या विरोहा ने 3'8" ऊंची छलांग लगाई, बालक वर्ग में कृष्णराज विरोहा ने विजयी छलांग लगाई। इसी के साथ बालक वर्ग में प्राथमिक व जूनियर स्तर की कबड्डी में चांदापुर ने विरोहा को हराया । खो -खो  बालक वर्ग प्राथमिक में विरोहा ने चांदापुर को हराया तथा जूनियर स्तर में चांदापुर की टीम ने जीत दर्ज की  ।

शिक्षको में दिखी खुशी की लहर

इस मौके पर बच्चों के साथ शिक्षको में भी खुशी जाहिर की । विरोहा पीएमश्री विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रखर कटियार ने बताया कि यह बहुत ही हर्ष  का विषय है, कि ये नई पीढ़ी खेल कूद में रुचि ले रही है । इससे हमारे विद्यालय का नाम रौशन होता है । इसी के साथ बच्चों को उनकी मन पसन्द प्रतिभा को भी दिखाने का मौका मिल सकता  है । इस मौके पर सहायक अध्यापक ज्योति , पवन कमार , प्रखर कटियार, अरूण कुमार , प्राची सचान , अखिलेश कुमारी मौजूद रहे ।

Related to this topic: