Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भोगनीपुर एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने की अवैध होटलों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही Picks

अवैध होंटलो पर कार्यवाही  करते हुये एसडीएम ने दो होटलो की सीज किया , छ को मिली नोटिस

भोगनीपुर ।  रविवार को तहसील भोगनीपुर में मानकों की अनंदेखी कर अनाधिकृत रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की । एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह और सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने पुखरायां क्षेत्र में दो होटलो को सील किया । होटल संचालको के द्वारा अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अन्य आवश्यक कागजात ना दिखा पाने में छ होटलो को नोटिस जारी की गयी  ।

 

एसडीएम देवेन्द्र सिंह और सीओ की संयुक्त टीम ने कानपुर झांसी में पुखरायां बाईपास में संचालित आरके होटल और रेस्टोरेंट तथा सिखमापुर के सामने संचालित वीआर ग्रांड में आवश्यक मानक पाये जाने पर उन्हे सील कर दिया । जिसमें होटलों के पास सरायं एक्ट में रजिस्ट्रेशन , फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य दस्तावेजो की जांच में ना मिलने पर कार्यवाही की गयी ।

इसी के साथ पुखरायां के हरदुआ पुल के पास स्टार वैली , मेन रोड़ पुखरायां में विदुर कुटी , कान्हा क्रिस्टल ,  किसान सेवा आश्रम पुखरायां स्थित  ओम होटल सहित अन्य होटलो को नोटिस जारी किये गये । प्रशासन ने सभी से नोटिस में सभी से आवश्यक दस्तावेजों उपलब्ध करवाने के लिये कहा ।

एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी । क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे होटलो पर कार्यवाही की गयी है । अभी दो होटल सील किये है । अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे होटलो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।

Related to this topic: