Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

देशभक्ति के गीतों की धुन पर पुखरायां में निकली रन फॉर यूनिटी Picks

 

भोगनीपुर से पटेलचौक पुखरायां रन फॉर यूनिटी में हजारों का हुजूम लगभग 5 किलोमीटर निकली यात्रा, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ तमाम जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे  देश भक्ति की  धुन पर दौड़े, देश के नन्हे सिपाही

पुखरायां । तहसील भोगनीपुर क्षेत्र में शनिवार को सरदार पटेल की याद  पर (एकता यात्रा) रन फॉर यूनिटी की एक विशाल रैली का आयोजन हुआ । जिसमें क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित तमाम बीजेपी नेताओं नें इस रैली में प्रतिभाग किया । इस रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों नें देशभक्ति के गीतों में झूमते हुये, सभी का हौसला अफजाई किया ।

यह रैली भोगनीपुर से मुख्यमार्ग  पुखरायां में होते हुये पटेलचौक अपने समापन स्थल पहुंची । इस रैली ने लोगों को देश में एकता का संदेश देते दिया । बीजेपी नेताओं में जिलाध्यक्ष रेनुका सचान,  कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अशोक आर्या , पूर्वजिलाध्यक्ष श्यामसिंह सिशोधिया, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी त्रिपुरेश तिवारी ने भी इस रन फॉर यूनिटी में देश के पहले ग्रहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल  को याद किया । सरदार साहब ने देश को एक करने में जो परिश्रम किया, उनके बलिदानों को लोगों ने अपने गीतों की धुन से गुनगुनाया ।

आज इस रन फॉर यूनिटी के पुखरायां के कार्यक्रम में लोगों को एक बार फिर से यह महसूस किया कि, जैसे कोई राष्ट्रीय पर्व हो । जनता और बच्चों में इस रैली को लेकर बहुत उत्साह और उमंग दिखाई दिया, लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । इस रैली ने विभिन्न स्थानों में लोगों को जोड़ते हुये रन फॉर यूनिटी को सफल बनाया ।

हजारों की जनसैलाब के साथ शुरू हुआ सरदार पटेल की याद पर एकता यात्रा के आयोजन में राकेश सचान नें रैली संयोजक समेत सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का रैली कों सफल बनाने के लिये, सबके सहयोग की सराहना की, उन्होने अपने सभी बड़े नेताओं को एक संदेश देते हुये कहा, कि सभी बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं के लेते हुये साथ में चलें, और सभी को मौका दे । सभी बड़े नेता एक साथ ना चले , इसी के साथ राकेश सचान नें सरदार पटेल के  भारत को जोड़ने के बलिदान को याद किया । इस यात्रा में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह , कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज पुखरायां अमरेन्द्र प्रताप सिंह, एड. अनादि मिश्र,  बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष कानपुर देहात सौरभ मिश्रा, पुखरायां  मंडल अध्यक्ष बीजेपी मुकुल पाण्डेय, सुमित कटियार,,  पूर्व वायुसेना अधिकारी सौरभ ,सचान , शानंतु सचान, माला सचान , जय प्रकाश , विक्की , आनन्द प्रकाश आदि लोग रहे ।

Related to this topic: