Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कलेक्ट्रट सभागार में डीएम कपिल सिंह ने की विभागीय मीटिंग Picks

 

जनता की शिकायत को गुणवत्तापूर्ण एवं समय बद्ध निस्तारण के निर्देश दिये ।   प्रतिदिन 10 से 12  बजे तक शिकायत सुनने को कहा ।

कानपुर देहात । जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह नें कलेक्ट्रेट सभागार में कई विभागो की  मासिक समीक्षा बैठक की , जिसमें उन्होने सभी को कड़े निर्देश के साथ समय से कार्यवाही की बात कही , लंबित वादो को निस्तारण के कडे निर्देश दिये ।

जिले में अपनी ईमानदारी एंव न्यायप्रियता के लिये जाने वाले जिलाधिकारी  कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, बाट-माप आदि विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए । उन्होने  तहसीलवार बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही करने, लंबित राजस्व वादों व स्टाम्प वादों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिये भी आदेशित किया ।

 

 

उन्होने आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त संदर्भ व तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण,संतुष्टिपरक निस्तारण करने के साथ सभी अधिकारियोंल से अपनी तहसील कार्यलय में  प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के साथ  स्थानीय लोगों/शिकायतकर्ताओं से मधुर व्यवहार व संतोषजनक समाधान करने के लिये कहा ।  उन्होने शर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुये रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए । इस मौके पर जिलाधिकारी कपिल सिंह , एडीएम दुष्यन्त कुमार मार्य एवं सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे ।

फोटो क्रेडिट- https://x.com/i/status/2014694918384750596

 

Related to this topic: