Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के उपराष्ट्रपति Picks

सी0पी0 राधाकृष्णन बने भारत के अगले उपराष्ट्रपति ,पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिये चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया जिसमें एन.डी.ए. गठबंधन की तरफ से सी.पी. राधाकृष्णन को उन्मीदवार बनाया गया और  की इंडिया गठबंधन की  तरफ से उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसके चुनाव की प्रक्रिया आज दिनांक -09/09/2025 दिन मंगलवार को सम्पन्न हुयी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पहला मद डाला ।

 

 

इस चुनाव प्रक्रिया में एन.डी.ए. की तरफ से सभी सांसदो नें सी.पी. राधाकृष्णन के पक्ष में वोट करके उनको इस उपराष्ट्रपति के चुनाव प्रक्रिया में विजयी करवाया , जिसमें मुख्यरूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथसिंह  , कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी , फिल्म अभिनेत्री  व सासंद हेमा मालिनी, कंगना रानावत ने एन.डी.ए. के तरफ से वोट डाले जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जिसमें  विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी   को कुल 300 वोट मिले , इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में कुल 760 से ज्यादा सांसदो ने इस चुनाव प्रक्रिया में अपना मद डाला ।

बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे और एन.डी.ए. उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जो की महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे ।  उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से आरम्भ होकर शाम 5 जे तक चली । जिसके बाद शाम 6 बजे से ही मतगणना चालू होने के बाद देर शाम तक चुनाव के नतीजे में सी.पी. राधाकृष्णन के सिर पर ताज सजाया ।

Photo source-youtube

Related to this topic: