Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

हर छोटा प्रयास एक नया बदलाव ला सकता है : योगी आदित्यनाथ Picks

 

मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक है, हर छोटा प्रयास एक नया बदलाव ला सकता है , बशर्ते हम संवेदनशील बने सहायक बने, दिव्यांगजन के लिय बैरियर फ्री इंडिया बनाने में हम अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से करें ।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रदेश की जनता को अपने संबोधन में  कहा कि,  दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं। आपकी हिम्मत, आपकी प्रतिभा और आपकी सफलता ही 'नए भारत' की शक्ति है ।

उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छोटा प्रयास एक नया बदलाव ला सकता है ,बशर्तें हम संवेदनशील और सहायक बने । वहीं उन्होनें कहा कि मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ट कृतियों में से एक है । उन्होंने अपने सम्बोधन में प्रदेश की जनता को संदेश दिया कि दिव्यांगजन के लिये हम लोगो को बैरियर फ्री इंडिया बनाने में हम सब को अपनी भूमिका ईमानदारी से निर्वहन करने की आवश्यकता है ।

इस अवसर में आयोजित कार्यक्रम में  योगी आदित्यनाथ ने सहभाग कर दिव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं दिव्यांग बच्चों को पाठ्य सामग्री व मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया । वहीं मुख्यमंत्री नें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के साथ ही सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कार्मिकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया । उन्होंने सभी के प्रति शुभकामनायें प्रेषित करते हुये ,दिव्यांगजनों के संबल के लिए  कहा की उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिये प्रतिबद्ध है।

 

वहीं दूसरी ओर जनपद आज कानपुर देहात, माती स्थित विकास भवन परिसर में  उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी माती में आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना एवं विधायक निधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण किया ।

मंत्री राकेश सचान नें कहा कि, इस सराहनीय पहल से अनेक दिव्यांगजनों को नई ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त आधार मिला । उन्होने अपने  संबोधन में कहा कि समाज के हर व्यक्ति तक समान अवसर पहुँचाने की दिशा में यह कदम अत्यंत प्रेरणादायक है ।

Photo credit- facebook account yogi adityanath    

https://www.facebook.com/100044204930738/posts/1512615946888555/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

https://www.facebook.com/100044601631974/posts/1395969611899747/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Related to this topic: