Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सिद्धिविनायक मन्दिर पुखरायां में सजी भव्य झांकी Lambodr Darwar Picks

गणेश भगवान के आगमन के मौके पर  पुखरायां स्थित सिद्वीविनायक मन्दिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भक्तो का लगातार भीड़ बनी हुई है । बप्पा के इस अद्भुद रूप को देखने के लिये ना जाने कितने लोग शाम से ही अपनी बारी का इन्तजार करते हुये बप्पा के दर्शन करते है एवं बप्पा से आर्शीवाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाते है ।

गणेश जी के महोत्सव के आते ही यहां पर भारी संख्या में भक्त अपने भगवान से अपनी इच्छा के अनुसार वर मागने आते है और बप्बा से अपने जीवन में चलरही उथल पुथल को सही करने की कामना करते है । पुखरायां स्थित श्री सिद्धविनायक मन्दिर बहुत ही प्रसिद्ध मन्दिर है , यहां पर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग पूजा अर्चना करने आते है । और भगवान को उनकी पसन्दीदा भोग लगाकर प्रसन्न करते है ।                                                               

हर वर्ष भगवान गणेश के  मन्दिर में बड़ी धूम- धाम से मनाया जाता है एवं भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाता है । यहां पर कई तरह की लाइट से इस भव्य मन्दिर को सजाया जाता है जिससे इस मन्दिर की सुन्दरता में चार चाँद लग जाते है , जिसकी छटा देखते ही बनती है ।

                                                                        

इस लम्बोदर दरवार में बप्पा के भक्तो में नन्हें मुन्हें बच्चो ने भी अपनी भोली मुस्कान से  बप्पा के मन में जरूर जगह बनायी होगी । इसमें बच्चों ने भी अपने परिवारीजनों के साथ मन्दिर में दर्शन किये और बप्पा के बारे में अपनें माता –पिता से कहानियाँ एंव मंत्र का उच्चारण भी किया ।

Related to this topic: