Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सरसैय्या घाट कानपुर में देव दीपावली का भव्य आयोजन Picks

क्रांतिकारियों की पावन धरती कानपुर में गंगा देव दीपावली समिति के द्वारा कानपुर के सरसैया घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन किया गया जहां पर समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला नें बताया कि यह कार्यक्रम  2011  में प्रथम कार्यक्रम से  लगातार हर वर्ष कानपुर के विभिन्न घाटों में आयोजित हो रहा है , इस वर्ष का यह कार्यक्रम देश की सेना को सर्मपित हैं , जिन्होने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान को धूल चटाई थी , हम ऐसे देश के सपूतों को नमन करते है ।

 

हजारों दीपों से आलोकित घाटों पर “एक दीप वीरों के नाम” के तहत देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला इस देव दीपावली कार्यक्रम में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सपत्नी परिवार के साथ इस आयोजन में शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया और दीप दान भी किया इस कार्यक्रम में बच्चो द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर थीम पर रंगोली बनायी और जिनको जिलाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया  । समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, श्रद्धा और एकता का संदेश बन गया, कानपुर का यह भव्य देव दीपावली का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर गरिमा शुक्ला , पूर्णिमा मिश्रा एवं वरूण मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: