Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

मिजोरम को आजादी के बाद मिली ट्रेन Picks

आजादी के बाद से मिजोरम  देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा , भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के उन्होने अपने मिजोरम के दौरे के दौरान हजारो करोड़ की परीयोजनाओं का उद्घाटन किया , जिसमें उन्होने बैराबी – सैरांग रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन किया , जिसमें उन्होने उद्घाटन के दिन 3 ट्रेनों को चलाया और सैरांग से दिल्ली के राजधानी ट्रेन को चलाया गया ।

उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि इस ट्रेन की परियोजना यहां के लिये क्रांतिकारी परियोजना होगी , इससे इस क्षेत्र में समग्र विकास होगा , यहां पर रोजगार के अवसर का श्रजन होगा , यहां पर पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत अधिक विकास होगा और ट्रांसपोटेशन और हॉस्पिटैली में भी यहाँ पर पर्याप्त मौके मिलेगें , किसानों को भी इसमें अच्छे मौके मिलेंगे । अपने इस मिजोरम के दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रेलवे परियोजना से जुड़ी 48 सुरंगे , 55 बड़े पुल , 87 छोटे पुल , 5 ओवर ब्रिज, 6 अंडर ब्रिज का भी उद्घाटन किया ।

 

 

मीडिया में दिये गये एक व्यक्तय में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव नें कहा कि मिजोरम का ब्रिज कुतुबमीनार से ऊंचा है , जैसे कश्मीर में चेनाब ब्रिज एफिल टॉवर से ऊंचा है । यह यहां पर बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव लायेगा , यहां का विकास अब और तेजी से होगा । इसी पर रेलवे के प्रवक्ता के द्वारा भी मिडिया के व्यक्तव्य में उन्होने कहा कि अब आईजोल रेलवे के मानचित्र में आ चुका है , बैराबी –सैरांग सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण है ।

वहीं मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के.सिंह नें अपने मीडिया स्टेटमेंट में कहा कि इन 11 साल में इन्फ्रास्ट्रक्टर और कनेक्टिविटी में जो काम हुआ है , उतना कभी नही हुआ , उन्होने कहा कि अब यहां की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाये रेलवे के जुड़ जाने से , उन्होने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यह प्रधानमंत्री जी कि इच्छाशक्ति की वजह से हुआ है ।

Related to this topic: