Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

महाबलेश्वर मन्दिर Picks

आज दिनांक -02/09/2025 को पुखरायां कानपुर देहात स्थित महाबलेश्वर मन्दिर जो कि बहुत ही प्राचीन मन्दिर है , यहां पर प्रतिदिन भक्त अपनी भक्ति से पूजा –अर्चना करने एवं मन्नत मांगने के लिये बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते है । 
आज बुढ़वा मंगल के दिन भी भक्तो के द्वारा बजरंगबली बाबा का श्रंगार आदि किया गया एवं सुबह से ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया । भक्तो की ऐसी मान्यता है कि महाबलेश्वर मन्दिर के बाबा के दर्शन मात्र से ही भक्तो के कष्टों का निवारण होता है ,और सारी मनोकामनाये पूरी होती है । 
आज सुबह से ही स्थानीय भक्तो के द्वारा बाबा के भोग में लड़डू ,पेडे , पुआ आदि का भोग लगाकर अपने प्यारे भगवान का श्रंगार किया और भोग चढ़ाया , स्थानीय लोगों में  प्रिशा मिश्रा ,श्रेष्ठ , अनन्त, देशदीपक मिश्र , धैर्य , सत्यप्रकाश आदि लोगों के द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गयी ।



इसी के साथ आज के ही दिन पुखरायां स्थित बर्तन बाजार में भगवान की झांकी एवं श्रगांर के साथ भक्तो ने पूजा –अर्चना की और भक्तो के द्वारा झांकी के दर्शन कर भगवान से मनोकामनाओं का आर्शीवाद प्राप्त किया  । पुखरायां के आनन्देश्वर धाम में भी मदन लाल मिश्र ने भगवान का प्रसाद चढ़ा कर श्रद्धालुओं को वितरण किया । 
इसी के साथ तहसील परिसर भोगनीपुर स्थित तहसील प्रांगढ़ में भी भगवान की पूजा अर्चना उपजिलाधिकारी भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात देवेन्द्र सिंह के द्वारा की गयी जिसमें उनके साथ नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी समेत तमाम कर्मचारी लोगो ने भगवान के दर्शन कर अपने दिन की शुरूआत की और उसके बाद वहां पर स्थित लोगों के द्वारा भण्ड़ारा का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तो नें भण्ड़ारे का प्रसाद ग्रहण किया ।



तहसील के अधिवक्ताओं में वहां के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम स्वरूप शुक्ल, अनिल कुमार बाजपेयी , अनादि मिश्रा , सत्यम शुक्ला , आसिम खान , शिवम शिव , शोभित मेहरोत्रा , शान्तनु सचान , लेखपाल ज्ञानेश कुमार , पंकज शुक्ला , सचिन कटियार , अजीत कटियार , पूर्व वायु सेना अधिकारी सौरभ सचान समेत आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: