Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ मे किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन Picks

लखनऊ । उत्तर -प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने किया । इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के अकाउंट में देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है  की बात कही ।

उन्होने  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं का उद्धाटन किया । इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित का भी उद्घाटन किया, उन्होनें पोस्ट पर लिखा कि जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और चिरस्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है । यह परिसर 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बना हुआ है । इसकी लागत लगभग 230 करोड़ रूपये  आयी है । इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की कांस्य प्रतिमाएं 65 फुट ऊंची है । इसमें कमल के आकार की संरचना में निर्मित एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है , जो करीब 98,000 वर्ग फुट में फैला है । इस उद्घाटन के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , उत्तर -प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल , उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , और केशव प्रसाद मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे ।

फोटो क्रेडिट- योगी आदित्यनाथ जी का फेसबुक अकाउंट

https://www.facebook.com/share/p/1KjQhrEDww/

Related to this topic: