Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

नार्थ ईस्ट के दौरे पर प्रधानमंत्री ने मनीपुर के लिये खोला खजाना Picks

नार्थ ईस्ट  के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के के अभिन्न अंग मनीपुर में हजारो करोड़ की पोटली खोल कर विकास में एक गति देने का काम किया है । अपनी इस उद्घाटन सेरेमनी में उन्होने अपने सम्बोधन में मनीपुर के गवर्नर अजय भल्ला एवं राज्य के प्रशासनिक अधिकरियों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्होने मनीपुर में अर्बन रोड़ प्रोजेक्ट में 3600करोड़ से ज्यादा एवं मनीपुर इम्फोटेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट – में 500 करोड़ से ज्यादा एवं इम्फाल रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिये तमान परियोजनाओं उद्घाटन किया ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें अपने अभिवादन में कहा कि ये परियोजनाये मनीपुर  के उज्वल भविष्य में नई ऊर्जा भर देंगी , उन्होने कहा कि आजादी के बाद से पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में तो विकास हुआ लेकिन इसका विकास नही हुआ , अब 21वीं सदी में समय  ईस्ट का है नार्थ ईस्ट का है , भारत सरकार नें मनीपुर के विकास को प्राथमिकताये दी है उन्होने कहा कि 2014 से पहले मनीपुर की विकास दर 1% से कम थी और यह पहले से कई गुना बढ़ी है और आंगे बढ़ रही है , इसी के साथ उन्होने कहा कि सड़क और नेशनल हाईवे के साथ यहां के गांव-गांव तक रोड़ का काम हो रहा है ।

 

उन्होने इम्फाल को सम्भावनाओं का शहर बताते हुये अपार सम्भावनाये होने की बात कही ,यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाओं में काम हुआ ,यहां पर टेक्नोलॉजी आधारित उद्योंगो के नये मौके भी बन रहे है , उन्होने कहा कि यहां पर नई सिविल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग की मांग पुरानी थी जो अब बन गयी है , मनीपुर के लोगो के लिये दिल्ली और कोलकाता में मनीपुर भवन भी बनाया गया है जिससे यहां की बच्चियों का काफी फायदा मिलेगा । बाढ़ की समस्या पर भी काम होने के साथ ही उन्होने नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिये 4 ईमा मार्केट का उद्घाटन भी किया , इसी के साथ उन्होने कहा कि जी.एस.टी की दरों को भी कम किया गया है जिससे यहां के मकान बनाने , घरेलू सामान , होटल आदि में रियायत मिलेंगी ।

सेना के सौर्य को सलाम करते हुये उन्होने सेना के द्वारा आपरेशन सिन्दूर में मनीपुर के बेटा –बेटियों साथ रहा है और उनके सेना के पराक्रम को भी सम्मान दिया । इसी के साथ उन्होने मनीपुर कहा कि मनीपुर में पहली नेशनल स्पोर्ट यूनीवर्शिटी के लिये मनीपुर को चुना और खेलो इंडिया स्कीम और ओलंपिक स्कीम पोडियम स्कीम से मनीपुर के अनेक खिलाडियों को प्रोत्साहन देने की बात कहीं , उन्होने कहा कि स्पोर्ट के क्षेत्र में काम किया  जा रहा है ।इसी के साथ पोलो को बढ़ावा देने के लिये यहां पर पोलो की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा यहां लगी है और मांर्जिन पोलो काम्पलेक्स बनाया गया है, यहां पर ओलंपिक पार्क भी बना है ।

इसी के साथ अन्त में नेपाल में अन्तरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दोबारा शुभकामनाये देते हुये कि वहा नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री है नेपाल भारत का मित्र है वह  नेपाल की स्थिरता  , समृद्धि और शांति का मार्ग प्रसस्त करें , नेपाल और भारत आस्था से भी जुडे है ।

फोटो क्रेडिट – You Tube

Related to this topic: