Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

दसवीं बार बिहार में नितीश सरकार Picks

 

आज पटना के गाँधी मैदान में दसवी बार फिर से बिहार को फिर एक बार नितीश कुमार की सरकार मिल गयी । जनता  का नितीश और एनडीए गठबन्धन के प्रति झुकाव अभी भी कायम है । बिहार की जनता ने लगातार बिहार की गद्दी में बठाया ।  आज गुरूवार को बिहार के राज्यपाल  महामहिम आरिफ मोहम्मद खां नें  नितीश कुमार को  मुख्यमंत्री ,  सम्राट  चौधरी नें पिछली बार उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी इस बार उन्होने मंत्री पद की शपथ ली ।  बिहार में कुल  26 मंत्रियों  ने शपथ ली जिसमें बीजेपी के 14 जेडीयू के 8 एवं चिराग के पार्टी के 2 मंत्री एवं एक मुस्लिम नेता नें शपथ ली है ।  नितीश कुमार ने  सन 2000 में पहली शपथ ली थी एवं 2005 से लगातार सत्ता पर काबिज है ।  

समाहरोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की स्टाइल में गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया और लोगों को अपनी उस स्टाइल से मन मोहित किया । उन्होने बिहार की जनता को यह एहसास कराया कि वो बिहारी ही है । नरेन्द्र मोदी जी की ऐसी कार्यशैली हमेशा रहती है , हर जगह की जनता को लगाता है कि प्रधानमंत्री जी उसी के है ।

इस शपथग्रहण समारोह में चार चाँद लगाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , ग्रहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित देश के तमाम नेताओं ने इस शपथग्रहण में आकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को शुभकामनाएं दी । उत्तर-प्रदेश के लोकप्रीय नेता योगी आदित्यनाथ नें भी इस शपथग्रहण में शिरकत की ।

फोटो क्रेडिट -नरेन्द्र मोदी जी का फेसबुक अकाउंट

https://www.facebook.com/100044527235621/posts/pfbid03ibz2eS83htCE9A3nQTfRA3GdfAREW8B83xjbaFb9KSmbFTiZsahDxYammuxzYi5l/?app=fbl

Related to this topic: