Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

डीएम कपिल सिंह एवं कप्तान श्रद्धा नरेन्द्र पांडे ने किया निरीक्षण Picks

कपिल सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया , पुलिस ने विद्यालय को किया छावनी में तब्दील

पुखरायां । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पूर्व जनपद कानपुर देहात के आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का मुआयना किया। पुखरायां में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारियों प्रशासनिक अमला अपनी पूरी ताकत के साथ इस कार्यक्रम सफल बनाने में जुटा रहा , एस.डी.एम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह लगातार सप्ताह भर से मौके का निरीक्षण किया । आज गुरूवार को नववर्ष पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुखरायां कार्यक्रम में कोई कमी ना रह जाये , इसके लिये जिलाधिकारी कपिल सिंह नें भी अपने अफसरान के साथ मौके का निरीक्षण किया ।

इस दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे एवं सीडीओ  कानपुर देहात ने पुखरायां स्थित प्रेमा कटियार महाविद्यालय में मौके में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्येक्रम स्थल की तैयारी का जायजा लिया । इसके साथ ही डीएम कपिल सिंह ने  हेलीपैड स्थल का मुआयना करते ही मौके पर मौजूद पी डब्लू डी एक्सियन की तारीफ करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है, और ए ई आशीष श्रीवास्तव की कड़ी मेहनत की भी तारीफ की ।

इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने कॉलेज परिसर और हेलीपैड स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया । किसी भी समर्थन या नेता को हाईवे की तरफ से हेलीपैड वाले स्थल पर एंट्री बंद कर दी गई थी । उस समय मौके पर जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह, पुलिस कप्तान श्रद्धा नरेंद्र पांडे, सीडीओ कानपुर देहात, एस डी एम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह, सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा, सीओ अकबरपुर संजय सिंह, पी डब्लू डी एई आशीष श्रीवास्तव, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी नरेश सिंह, थाना प्रभारी भोगनीपुर अमरेन्द्र बहादुर सिंह , थाना प्रभारी मूसानगर कालीचरन , थाना प्रभारी देवराहट सूर्य प्रताप सिंह, फायर ब्रिगेड माती प्रभारी एसआई कपिल सिंह चाहर, सूरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।  

Related to this topic: