Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

छ :साल बाद मिली सहकारी समिति( बी पैक्स) Picks

किसानों में खुशी की लहर, समिति के उपाध्यक्ष की मेहनत रंग लायी , 

भोगनीपुर । भोगनीपुर के अंतर्गत मलासा ब्लॉक के डीघ स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ( बी पैक्स) का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काट कर उद्घाटन किया। 2023 से अपने कार्यकाल में समिति के उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला के से प्रयासों से जिला स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराकर 6 साल से बंद पड़ी समिति के खुलने से किसानों में, एक  आस जगी कि उन्हें अब कहीं दर बदर नहीं भटकना  पड़ेगा । इस समिति के खुल जाने से किसानों ने इस केंद्र को खरीद केंद्र बनाने की भी मांग की । कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हमेशा किसानों के लिए प्रतिबद्ध है आज मलासा ब्लॉक में सभी 11 समितियां सक्रिय हो गई है जिससे किसानों को उनके गांव के आसपास आसानी से खाद उपलब्ध हो रही है।

 

 

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने लगातार समितियों की सक्रिय करने और उनसे कैसे आय के श्रोत बढ़े ध्यान दे रहे है। छ:  साल से बंद पड़ी समिति को दोबारा से शुरू किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध होगी। समिति में 500 बोरी यूरिया उपलब्ध है, किसानों को वितरित की जाएगी इससे आसपास के डीघ, मुरलीपुर,जलालपुर,सूर्यपुर, डोभा, छतेनी, मोहदियापुर, मुतैहरापुर, असेवा गांव लक्षित है जिन्हें अब समय पर खाद उपलब्ध होगी। किसानों को निजी दुकानों में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समिति बंद हो जाने से भवन की स्थिति जर्जर हो जाती है इसकी मरम्मत के लिए आवश्यकता होगी तो बजट जारी कर इसका कायाकल्प  कराया जाएगा ।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष सूर्यमुखी सचान, उपाध्यक्ष अश्वनी शुक्ल, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष रामेंद्र सचान,सहकारिता विभाग के एडीसीओ राजेश कटियार, एडीओ सहकारिता सत्यम शिवहरे,राजेश शुक्ल, विवेक द्विवेदी, रणधीर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश संखवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अवस्थी, जीतेंद्र सचान, कार्यक्रम संयोजक अंकित शुक्ल,सुरेन्द्र पाल, रिंकू सिंह, बहादुर सिंह, अरविंद, धर्मेंद्र सिंह, सचिव शिवमोहन, मनोज अवस्थी, शैलेन्द्र यादव,आपरेटर सुमित सचान, अनिल कुमार, अमरनाथ पाल, सत्यम सचान उदय प्रताप, अवधेश, रामबाबू शुक्ल, गोपाल, संजीव आदि किसान मौजूद रहे

Related to this topic: