Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

चलती टूरिस्ट बस  के पहियों में लगी आग Picks

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग, सभी यात्री सुरक्षित अयोध्या रवाना।

भोगनीपुर । तहसील भोगनीपुर के अंतर्गत देवीपुर के पास मध्य प्रदेश से आ रही टूरिस्ट बस जो अयोध्या जा रही थी चलते-चलते बस में आग लग जाने से एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई, दुर्घटना की सूचना प्राप्त होती है मौके पर तुरंत देवीपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा बस में लगी आग को बुझाया गया और यात्रियों को सुरक्षित करते हुए दोबारा बस को रवाना कर दिया गया । फायर बिग्रेड के कर्मचारियों के तत्परता से लोगों की जान तो बची ,बल्कि दूसरे कर्मचारियों के लिये एक आदर्श बनी ।

 आज सुबह बुधवार को लगभग 7:00 बजे देवीपुर के पास चलती बस में लगी आग  ,भोगनीपुर फायर स्टेशन प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि बस के पीछे के दोनों पहियों पर घर्षण के कारण आग  लग गई । केबिन में भी लग गई , बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया । उन्होंने बताया कि समय पर रहते फायर ब्रिगेड के सारे कर्मचारी ने जल्दी से आग पर काबू पाया और बस को नियंत्रण में लेते ही उन्होंने सारी सवारियों को उतार कर एक सुरक्षित स्थान पर रखा । लगभग 1 घंटे की कड़ी में  मशक्कत  के बाद बस के दोनों टायरों को चेंज करके दोबारा सवारियों को रवाना कर दिया गया , किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा । फायर ब्रिगेड से सूरज कुमार,हरि ओम, अजय मौर्या,रामजी लाल

Related to this topic: