Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

काशी की देव दीपावली के मनोहरम दृश्य Picks

देव दीपावली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है जो कि कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है , जो कि उत्तर -प्रदेश के वाराणसी में मुख्य रूप से मनाया जाता है , यह त्योहातर विश्व के सबसे प्राचीन और भारत की सांस्कृतिक राजधानी एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र काशी की संस्कृति एवं परम्परा है , यह त्योहार दीपावली के पन्द्रह दिन बाद मनाया जाता है ।

 इस देव दीपावली में भी हर वर्ष की भांति उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रथम वरीयता के साथ इसे विश्व में एक नई कीर्तिमान स्थापित करवाने के लिये प्रयास किये जाते रहे है ।  बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी 05/11/2025 को देव दीपावली के अनुपम प्रकाश से आलोकित है । मां गंगा के किनारे काशी के घाटों पर प्रज्वलित लाखों दीपों में सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना है। यह दिव्यता और भव्यता हर किसी के मन-प्राण को मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।

उस दिन स्वंय उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस देव दीपावली के समस्त प्रदेश वासियों को शुभकामनाये भी प्रेषित की और इसी के साथ काशी वासियों का अभिवादन भी स्वीकार किया , उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश के धार्मिक नगरो के विकास के साथ सनातन धर्म पर दोबारा से उसके चाहने वालों को गर्व की अनुभूति करवाते है , प्रदेश की जनता अपने महाराज की एक झलक के लिये हमेशा बेताब रहती है ,ऐसा वाराणसी में भी देखा गया ।

 

फोटो क्रेडिट -योगी आदित्यनाथ जी के फेसबुक अकाउंट https://www.facebook.com/100044204930738/posts/1490575212425962/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

https://www.facebook.com/100044204930738/posts/1490554185761398/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Related to this topic: