Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कानपुर महानगर के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम Picks

कानपुर की जनता को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करने एवं जयपुरिया क्रॉसिंग पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से ₹60 करोड़ की लागत से निर्मित नव-सेतु का सम्मानित नागरिकों के साथ प्रारंभ किया । लम्बे समय से लंबित यह पुल कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने अब जनता को समर्पित कर ना केवल जनता को राहत देने का काम किया है बल्कि लोगों के मन में एक नेता या नायक के प्रति विश्वास भी पैदा किया है कि अगर किसी सांसद की नियत काम करने की हो, तो अपनी जनता के क्या नही कर सकता । यह केवल एक सेतु नहीं, बल्कि कानपुर के विकास और सुगम भविष्य की नई पहचान है।

इस  अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक (मीडिया संपर्क ) भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर के सांसद महोदय ने कानपुर के विकास के लिये हर वह काम किये है जो एक अच्छे जननायक को करने चाहियें , उन्होने कानपुर के विकास के लिये आय दिन कोई ना कोई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करके समस्याओं का निस्तारण समय बद्ध तरह से करते रहते है । इस अवसर पर  क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल ,अध्यक्ष महिला कल्याण निगम कमलावती सिंह , पूर्व मंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा, मा०पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया, सदस्य महिला आयोग अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ,जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related to this topic: