Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य का पुखरायां दौरा Picks

सपा प्रमुख पर बरसे  उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, अपनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

पुखरायां । जनपद कानपुर देहात के अपने दौरे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्कूल प्रमिला कटियार विशेष /प्राथमिक विद्यालय पुखरायां का अवलोकन एवं निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक विनोद कटियार की माताजी  श्रीमती प्रमिला कटियार की मूर्ति का अनावरण किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए सेवा से बड़ा कोई काम नहीं है की बात कही । उन्होंने अपने संबोधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, सपा की सरकार में ना तो बिजली आती थी ।  सड़के के गड्ढे में तब्दील थी । ट्रांसफार्मर नहीं  संभाले जाते थे । वहीं उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुये कहा कि हमारी सरकार गरीबों को फायदा दिलाने वाली सरकार है, गरीबों के अधिकार को खाने बालों पर हम फिल्टर लगा रहे हैं । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसानों को किसान सम्मान  निधि मिले । हमारी सरकार में किसानो के नलकूप का बिल हमारी सरकार दे रही है । 

बीजेपी सरकार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के 4 करोड़ आवास  दे चुके हैं , और भविष्य में 3 करोड़ और बाटेंगे । सरकार में 80 करोड लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है, 4 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ उज्जवला के सिलेंडर  दिए गए । गरीबों के लिए हमारी सरकार में कोई धन की कमी नहीं है, फिर एक बार सपा की सरकार में जातिवाद, परिवारवाद, एवं तुष्टिकरण की राजनीति की जाती थी । सपा और कांग्रेस ने हमारे लोकसभा चुनाव के दौरान 400 सीटों वाले नारे का दुष्प्रचार किया । उन्होंने दुष्प्रचार  करते हुए कहा कि बीजेपी  आरक्षण और संविधान खत्म कर देंगी ।

उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि हम भारत को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित भारत बनाना चाहते हैं विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश  जहां गरीब आदमी अमीर बनेगा। सपा की सरकार ऐसी होती थी, कुछ का साथ, कुछ का विकास, कुछ का साथ गुंडे माफिया का विकास , हमारी सरकार में सबका साथ , सबका विकास,  सबका विश्वास ।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि 2047 तक सैफई वालों की कुंडली में मुख्यमंत्री का योग नहीं है । बिहार में जो आर जे डी के साथ हुआ, उससे बुरा हाल उत्तर प्रदेश में सपा का होगा । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा अबकी बार 2027 में उनकी ऐसी हैसियत नही है उन्हे ऐसी स्थिति में लाना कि  एक सफारी कार से ज्यादा विधायक नहीं जाने चाहिए । उसके बाद उन्होंने दिव्यांग जनों का मधुर गीत सुना और उनका आशीष दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व जिलाअध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया,  जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह, कप्तान श्रद्धा नरेंद्र पांडे, एसडीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह, सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा,सीओ अकबरपुर संजय सिंह, पीडब्लूडी एक्सियन हेमंत कुमार सिंह, एई पीडब्ल्यू डी आशीष श्रीवास्तव  नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी नरेश सिंह, थाना प्रभारी भोगनीपुर अमरेन्द्र बहादुर सिंह , थाना प्रभारी मूसानगर कालीचरन , थाना प्रभारी देवराहट सूर्य प्रताप सिंह, फायर ब्रिगेड माती प्रभारी एसआई कपिल सिंह चाहर, सूरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।  

फोटो क्रेडिट-https://www.facebook.com/share/1FrmsAJE4u/

Related to this topic: