Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

आठ सूत्रीय मांगों के साथ भोगनीपुर तहसील में लेखपालों का धरना Picks

पुखरायां । तहसील भोगनीपुर परिसर में क्षेत्रीय लेखपालों नें शान्ति पूर्ण धरना दिया । जिसमें उन्होंने अपनी आठ मांगों को रखते हुयें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप्र सरकार को संबोधित करते हुये तहसीलदार भोगनीपुर डा. प्रिया सिंह को ज्ञापन सौंपा ।

आठ शूत्रीय मांगों में प्रारम्भिक वेतनमन उच्चिकरण , पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि , ए.सी.पी. विसंगति , भत्तों में वृद्धि( अ) स्टेशनी भत्ता (ब) नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता (स) विशेष वेतन भत्ता , पदनाम परिवर्तन , अन्तर्मण्ड़लीय स्थानान्तरण , पेंशन विसंगति , जनसंख्या वृद्धि  शहरीकरण  भूमि के  टुकड़ो में विक्रय वद्धि आदि कारणों से बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपालों के पदों में वृद्धि , कार्यालय एवं राजस्व सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था  करने की बात कही ।

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सचिन कटियार ने बताया कि हम लोगों को काम करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , हमारे भत्तों को बढ़ाया जाये । वर्तमान में लेखपालों की संख्या कम होने से हम लेखपालों के ऊपर काम का ज्यादा बोझ है , जिससें काम में देरी होती है ।

यह धरना पूरी तरह से शान्ति पूर्ण तरह से तहसील परिसर भोगनीपुर में हुआ । जिसमें किसी भी लेखपाल ने कोई सरकारी काम नही किया । उन्होनें उप्र सरकार को अपनी मांगे पूरी करने की गुहार लगायी । इस धरनें में महामंत्री प्रवीण शुक्ला, संगठन मंत्री अनुरागिनी, अनुज कुमार , पंकज कुमार , ज्ञानेश कुमार ,  अभिषेक तिवारी , अरूण मिश्रा , पंकज शुक्ला , आशीष कुमार , संजीव सचान , अभिषेक भांति , अजीत कटियार, नवनीत आदि लेखपाल उपस्थित रहें ।

Related to this topic: