Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सरदार पटेल की जयंती पर जनपद कानपुर देहात में रन फॉर यूनिटी सहित विभिन्न आयोजन Picks

भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर ‘एक भारत–आत्मनिर्भर भारत’ अभियान अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला साथ जिले के तमाम  आला अधिकारियों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर ‘एक भारत–आत्मनिर्भर भारत’ अभियान अंतर्गत अकबरपुर डिग्री कॉलेज में देशभक्ति पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

 

 

कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नाट्य मंचन किया उनके साथ जिले के आला अधिकारियों नें भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जिले के जिलाधिकारी कपिल सिंह , पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेंय व मुख्य विकास अधिकारी आदि लोग नें सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

वही कानपुर देहात की तहसील भोगनीपुर परिसर में उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में थाना भोगनीपुर के पुलिस अधिकारियों और तहसील के लेखपाल और अन्य स्टाफ के साथ सरदार पटेल की जंयती कार्यक्रम में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं रन फार यूनिकी के प्रोग्राम के तहत नगर पालिका पुखरायां के  मेन रोड व रेलवे स्टेशन सहित शहर के तमाम जगह पर अपने हाथ में तिरंगा झंड़ा लेकर भ्रमण कर सरदार पटेल जी को याद करते हुये रन फार यूनिटी में प्रतिभाग किया , और परिसर में उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रीय एकता, समरसता एवं देशप्रेम का संदेश दिया , इस मौके पर वहां पर तहसीलदार प्रिया सिंह, थाना  प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर सिंह , चौकी प्रभारी अमरेन्द्र  प्रताप सिंह, एस.एस. आई. सुमन दीक्षित लेखपाल ज्ञानेश कुमार , पंकज कुमार , संजीव सचान , पंकज शुक्ला  , सचिन कटियार , प्रवीण शुक्ला , नवनीत सचान , अनुरागिनी  आदि लोग उपस्थित रहे   ।

Related to this topic: