Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

सपा प्रमुख अखिलेख यादव का भोगनीपुर के सरायं दौरा  Picks


हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया , अखिलेश नें योगी सरकार पर साधा निशाना  , एसआईआर पर सरकार  को घेरा , बीएलओ  की जान जा रही है,  बीएलओ को ट्रेनिगं नही दी गयी ।


सरायं- भोगनीपुर । कानपुर देहात के अपने दौरे पर सपा प्रमुख शुक्रवार को सरायं स्थित श्रीमती रामदुलारी मेमोरियल महाविद्यालय में मुलायम सिंह यादव सभागार का उद्घाटन किया । उन्होंने विद्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव के माता -पिता व पत्नी की मूर्ति का भी अनावरण किया । अखिलेश यादव नें सभा को संबोधित करते हुये अपने शुरूआती उद्भोदन में योगी सरकार को घेरते हुये कहा कि बीजेपी वाले कहते है, कि 45 मिनट में कानपुर से लखनऊ पहुंचा  जा सकता है , उनकी बातो में मैं आ गया, मैंने सोचा की 45 मिनट में पहुच जाऊंगा , लेकिन मुझे -दो से ढाई घण्टे लग गया । आप लोग इन लोगो की बातों में ना आना ।

 
 

 

वहीं सरकार को घेरते हुये जनपद कानपुर देहात में बलवंत सिंह हत्याकांड पर उन्होने पुलिस को घेरते हुये कहा , कि पुलिस ने उसे मार डाला , मेरी सरकार आने पर बलवंत सिंह हत्याकांड़ की जाँच करवा कर पीडित को न्याय दिलवाऊंगा । सपा प्रमुख अखिलेश यादव योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं  छोड़ना चाहते थे , इसलिये उन्होने मड़ौली कांड़ को भी जनता के बीच दोबारा याद दिलाया और उन्होने  कहा कि विकास दुबे की गाड़ी इसलिये पलटाई गयी , कि सरकार ना पलट जाये । 


हमेशा सवर्णों के खिलाफ बोलने वाले अखिलेश यादव  आज सवर्णों पर कुछ नरम दिखायी दिये , उन्होने पीडीए के फुल फार्म में पिछड़ा , दलित , अल्पसंख्यक के साथ ए से आदिवासी और सीसामऊ से विधायक अमिताभ बाजपेयी की ओर इशारा करते हुये कहा कि अमिताभ बाजपेयी जैसे अच्छे अगढे भी पीडीए का हिस्सा है ।  उन्होने फिर से एक बार बीजेपी सरकार को घेरते हुये कहा कि इन लोगों नें बिहार में एसआईआर  की एक्सर्रसाईज की है, वो अभी   एक्सपेरीमेंट किया है । ये पश्चिम बंगाल और यूपी में भी करेंगे । 

प्रेस को सम्बोधन में सपा प्रमुख नें कहा एसआईआर  जनता को डरवाने के लिये हो रहा है । उन्होनें सरकार को घेरते हुये कहा कि सरकार की तैयारी पूरी नही है । बीएलओ को ट्रेनिंग  दी जाये । एसआईआर इसलिये हो कि सबका वोट बने, ना कि  समाजवादियों के वोट काटने के लिये । अखिलेश यादव नें सरकार को घेरत हुये कहा कि प्रधानी की चुनाव भी नजदीक है, इसलिये एसआईआर हो रहा है 2027 में भी चुनाव है , इसी के साथ उन्होने चुनाव आयोग से एसआईआर को 3 महीने बढ़ाने की अपील की । उन्होने अपने सम्बोधन में कहा की बीजेपी में आपस में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिष की जा रही है ।

इस मौके पर एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह , सीओ सिकन्दरा प्रिया सिंह , थाना इंचार्ज मूसानगर काली चरन ,थाना इंचार्ज देवराहट सूर्य प्रताप सिंह वही जनप्रतिनिधी व सपा नेता में फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल , जालौन गरौठा भोगनीपुर से सांसद नारायण दास अहिरवार , इटावा सांसद जीतेन्द्र दोहरे जिलाध्यक्ष कानपुर देहात बब्लू राजा ,  सीसामऊ से विधायक अमिताभ बाजपेई , कल्यानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक सतीश निगम , पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव , वीर सेन यादव , पूर्व सांसद राजराम पाल , पूर्व विधायक मिथलेश कटियार , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष रामसिंहयादव , पूर्व एमएलसी कल्लू यादव  , सपा नेता रामनरायन कठेरिया , बृजेद्रप्रताप सिंह ,विकास शर्मा आदि लोग उस्थित रहे ।

Related to this topic: