Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

रोजगार श्रजन के लिये जिलाधिकारी कानपुर देहात की मीटिंग Picks

उत्तर –प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश एवं शासन की आंकाक्षाओं के अनुरूप रोजगार योजना से सम्बन्धित सभी विभागो के रोजगार का विवरण दर्ज कराने के लिये  आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को  जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  कपिल सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रोजगार सृजन, प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा धरातल पर इसके अमल के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रत्येक माह उपलब्ध कराए गए रोजगार अवसरों का विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया गया , जिससे की रोजगार सृजन में सहायता मिल सके । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात लक्ष्मी एन. सहित अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ही हमारे जिले और प्रदेश को बेहतर तरह से रोजगार को पैदा करने एवं लोगो को स्वयं अपने स्वंय के स्टार्ट अप खोलने के लिये  प्रोत्साहित करनें से हम इस स्कीम को मजबूत बना पायेंगे और लोगो को सही रोजगार दे पायेंगे ।

Related to this topic: