Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये Picks

आज बुधवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने उत्तर प्रदेश के दौर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में पहुंचकर भगवान राम के दर्शन किए।  उन्होंने 2 वर्ष पूर्ण होने पर  अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर राम लला के दिव्य दर्शन को अत्यंत सुखद अनुभूति करते हुऐ, देश के लोगों को अपने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर का दर्शन करने किया। 


उन्होंने अपनी पोस्ट में यह बताया कि दो वर्ष पूर्व पौष, शुक्लपक्ष की द्वादशी को, जो प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, वह केवल राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं थी, अपितु वह एक लंबे समय के बाद भारत के जनमानस में पुनः हुई आध्यात्मिक प्राण प्रतिष्ठा थी। आज जब प्रभु श्रीराम के आगमन के दो वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी यहाँ साक्षी बने खड़े हैं, तो यह उन सदियों की प्रतीक्षा के पूर्ण होने का उत्सव बन गया।

इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ  श्री राम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के पावन अवसर पर माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर पर ध्वजारोहण किया। अयोध्या किस दौर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर प्रार्थना अर्चना की ।

फोटो क्रेडिट-https://www.facebook.com/100044443539265/posts/1449221933235911/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

https://www.facebook.com/reel/2080656546666353/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Related to this topic: