Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को ' सदैव अटल' पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्रद्धांजली Picks

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज देश में विभिन्न स्थानो पर वाजपेयी जी का जन्म दिन मनाकर उन्हे याद किया गया । इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने भी  अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुये श्रद्धांजली दी । इस मौके पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने फेसबुक के अकांउट में संबोधित करते हुये उन्हे जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा की बात लिखी ।

 

 वहीं हरियाणा के पंचकूला स्थित अटल पार्क में देश के ग्रहमंत्री अमित शाह नें अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजली देते हुये फेसबुक अकाउंट में उन्होने लिखा कि  देशहित से कभी भी समझौता न करने वाले अटल जी की लोकार्पित हुई भव्य प्रतिमा भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी । अपना पूरा जीवन देश, संस्कृति और विचारधारा के लिए कैसे समर्पित किया जा सकता है, अटल जी का जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

उत्तर -प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ नें भी आज लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उन्होने भी अपने फेसबुक अकाउंट में श्रद्धेय अटल जी का विराट व्यक्तित्व और कृतित्व देश वासियों को सदैव एक नई प्रेरणा प्रदान करता रहेगा बात कही ।

"भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,

जीता जागता राष्ट्रपुरुष है"

 देश के कोने -कोने से लाखो की संख्या में अपने आदर्श युग पुरूष को याद करते हुये लोगों नें अपने भाव से  मां भारती के इस सपूत को याद करते हुये कहा कि उन्होने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती के चरणों में समर्पित करने वाले भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और युगपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन एवं "सुशासन दिवस" रूप में याद किया ।

एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है।

फोटो क्रेडिट-https://www.facebook.com/100044149130762/posts/1495854231896200/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

https://www.facebook.com/share/p/15VUWxuQCLB/

https://www.facebook.com/100044204930738/posts/1528977761919040/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Related to this topic: