Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भारत के नये मुख्य न्यायाधीश  बने सूर्य कांत Picks

 

राष्ट्रपति  द्रौपदी मूर्मू ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के तमाम नेता उपस्थित रहे ।

दिल्ली । आज देश के नये मुख्य न्यायाधीश के रूप में सूर्यकांत नें ली शपथ ।  देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश होगें सूर्यकांत । राष्ट्रपति भवन में  भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू नें देश के सीजेआई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी ।  हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हुआ । पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर गवई की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू नें 30 अक्टूबर 2025 को जस्टिस सूर्यकांत के नाम पर मुहर लगाई थी । नये मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 15 महीने यानि 09/02/2027 तक इस पद पर रहेगें ।

इस खास मौके पर देश के उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन , प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी , पूर्व मुख्य न्यायाधीश  बी.आर.गवई सहित तमाम हस्तियों नें इस कार्यक्रम में उपस्थित रह कर मुख्य न्यायाधीश को शुभकामनाये प्रेषित की । इस कार्यक्रम में देश के  लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला . रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , ग्रह मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  सहित देश के नाम चीन हस्तियां इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रही । पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व सांसद जालौन -गरौठा -भोगनीपुर  भानु प्रताप वर्मा  नें देश के मुख्य न्यायाधीश को भी अपने फेसबुक अकाउंट से शुभकामनाये प्रेषित की ।

फोटो क्रेडिट - भानु प्रताप सिंह वर्मा जी के फेसबुक अकांउट 

https://www.facebook.com/share/1Cr4yywrBR/

Related to this topic: