Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

बार एसोसिएशन भोगनीपुर में अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महामंत्री अनादि मिश्र ने शपथ ली  Picks

भोगनीपुर । तहसील परिषद भोगनीपुर में बार एसोसिएशन भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के वार्षिक     चुनाव अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव, महामंत्री अनादि मिश्रा, उपाध्यक्ष अंबुज पराग एवं सुनील सचान, संयुक्त मंत्री निर्वेश यादव, पुस्तकालय अपूर्व मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ऑडिटर प्रदीप पाल को पद और गोपनीयता  की शपथ दिलाई गई ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेंद्र कुमार अवस्थी ने सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई, कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार बाजपेई ने किया, इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ उनके वादकारियों ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम स्वरूप शुक्ला, बलवंत सिंह यादव, जगदीश अग्निहोत्री, देश दीपक मिश्रा, दीपक पांडे, शिवम शिव, आसिम खान , शब्बीर खान, रजनीश अग्निहोत्री, सत्यम शुक्ला अनिल मेहरोत्रा, दिनेश मिश्रा, सुनील यादव,शोभित मेहरोत्रा, अरविन्द द्विवेदी ,जय प्रकाश सचान, माला सचान , राकेश मिश्र , विक्की, देवेश , श्रेष्ठ , एड फरजान अहमद , अर्चना गौतम , शाहमीर खान आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: