Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

बार एसोसिएशन भोगनीपुर का चुनाव अखिलेश बने अध्यक्ष और अनादि महामंत्री  Picks

गुरुवार को तहसील भोगनीपुर में बार एसोसिएशन भोगनीपुर का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी  ने सभी अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति  से  निर्विरोध अध्यक्ष अखिलेश यादव , महामंत्री अनादि मिश्रा , उपाध्यक्ष   अंबुज पराग,  उपाध्यक्ष सुनील  कुमार सचान,  संयुक्त  मंत्री निर्वेश यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष अपूर्व महरोत्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक  मिश्रा, ऑडिटर  प्रदीप पाल को निर्वाचित घोषित किया ।

नवनिर्वाचित महामंत्री अनादि मिश्रा ने कहा, कि कार्यकारिणी अधिवक्ता हित एवं बदकारियों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी । इस बैठक में अनिल कुमार बाजपेई, दिनेश मिश्रा, बलवंत यादव, दीपक पांडे, शिवम शिव , रजनीश अग्निहोत्री आदि लोग रहे । इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम भोगनीपुर  देवेंद्र सिंह से मुलाकात करके सभी पदाधिकारी का परिचय कराया । अर्जुन देवेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बार और बेंच में अच्छे संबंध की बात कही।

तहसील परिसर भोगनीपुर में वादकारियों नें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाये प्रेषित की । 

Related to this topic: