Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

धूमधाम से मना देशा का 80वें स्वतंत्रता दिवस Picks

धूमधाम से मना देशा का 80वें स्वतंत्रता दिवस

कानपुर देहात । रविवार को देश का 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह ने ध्वजारोहण किया । उन्होंने इस मौके पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगीत,राष्ट्रगान गया  इसी के साथ उन्होंने सभी को  संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई । इस मौके पर उनके साथ एडीएम (प्रशासन ) अमित कुमार , एडीएम दुष्यंत कुमार मार्य सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

भोगनीपुर में एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने किया ध्वजारोहण

तहसील परिसर भोगनीपुर में एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया । जिसमें सभी अधिकारी के साथ लेखपाल और अधिवक्ताओं ने सहभाग किया । इसमें सभी ने देश के प्रति बलिदान हुये वीर सपूतों को याद किया । इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार जीतेन्द्र कुमार , नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी , सूर्यप्रकाश , महांमत्री बार एसोसिएशन भोगनीपुर अनादि मिश्र सहित, कानूनगो मोहित कुमार , लेखपालों में ज्ञानेश कुमार, अभिषेक भांती , प्रांसी कटियार , अनुरागिनी , अधिवक्तओं में अतरसिंह यादव , निर्वेश यादव  सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

 

वन विभाग ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस

रविवार को क्षेत्रीय वन रेन्ज अधिकारी भोगनीपुर कार्यालय में रेंजर सर्वेश कुमार भदौरिया ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर उनके साथ विभाग के लोग उपस्थित रहे । सभी ने राष्ट्रगान किया । वनाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार भदौरिया ने बताया कि इस देश को आजादी दिलाने में हमारे देश के वीर सपूतो का योगदान है । उन्होंने अपने जान की परवाह ना करते हुये हमें आजादी दिलाई है ।  इसी के साथ उपक्षेत्रीय वनाधिकारी भोगनीपुर बबिता सिंह ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है । आज के दिन हम सभी अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है । देश पर अपनी जान कुर्बान करने वाले चन्द्रशेखर आजाद , भगत सिंह , अशफाक उल्ला खां सहित सभी  वीर सपूत हमारे दिलों में आज भी जिन्दा है । इस मौके पर वन दरोगा शिप्रा सचान , राम चन्द्र, शिवा सिंह , सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: