Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की मेहनत आखिर रंग ले आयी , पटेल चौक पुखरायां को मिला ओवरब्रिज Picks

उत्तर-प्रदेश सरकार के सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम  उद्यम मंत्री राकेश सचान की मेहनत आखिर रंग ले ही आयी उनके अथक प्रयासो का यह परिणाम रहा की उन्होनें अपने विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के नगर पालिका पुखरायां के दो मेन प्लांट्स पर जहां पर आये दिन कोई न कोई बड़ी अप्रिय घटनाये होती रहती है , एक पटेल चौक तो दूसरा किसान सेवा आश्रम ये दोनो प्वाइंट्स दुर्घटनाओं के साथ ही पुखरायां में अन्दर आने का रास्ता कानपुर और झांसी से आने वाले वाहनो का भी है , यह दोनों प्वाइंट्स राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर है , इन पुलो के लिये मंत्री जी परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , झाँसी को एक पत्र लिखा जिसमें  उन्होने मांग की इस पुल की ऊचाई 5.5मीटर  की मांग की । अभी फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा पुखरायां के पटेल चौक और किसान सेवा आश्रम (कानपुर से झांसी जाते वाले)  प्वाइंट्स पर पुल की स्वीकृति दे दी गयी है, जिससे मण्ड़ी परिषद में आने वाले भारी वाहनों को भी आसानी से पुखरायां के अन्दर आने का मौका मिल पायेगा और अन्य भारी वाहन भी वहां से गुजर सकेंगें।

इस उपलब्धी से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है, सभी ने अपने इस विकास पुरूष को शुक्रिया किया और कहा कि मंत्री जी हमारे क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर प्रयासरत है और इसी के साथ पुखरायां के जय प्रकाश सचान उर्फ मुन्नू सचान ने भी मंत्री जी की कार्यशौली की बहुत तारीफ की उन्होने कहा कि हमारे मंत्री नें रेलवे में काफी काम किया उन्होने पुखरायां में कई ट्रेने रूकवाई और आज यह पुल भी उन्होने ही पास करवाया हम सब उनका आभार व्यक्त करते है , राजस्थान से अपने मायके आयी माला सचान नें भी कहा यह पुल पास  हो जाने से बहुत सारी अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकेगा , और अब पुखरायां के विकास में पंख लग जायेगा । इसी के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधी अशोक आर्य जी ने भी खुशी जाहिर करते हुये कहा कि पुखरायां के ये दोनो पुल पास हो गये है और हम लोग क्षेत्र के विकास के लिये  हम लगातार क्षेत्र की जनता के लिये काम कर रहे है ।   

Related to this topic: