Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में इग्नू को पहला स्थान Picks

पुखरायां कानपुर देहात, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में मुक्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इग्नू की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।

इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीवाल ने इस सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इग्नू आगे भी सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराता रहेगा।

एनआईआरएफ रैंकिंग, जिसे शिक्षा मंत्रालय ने 2015 में शुरू किया था, संस्थानों का मूल्यांकन शिक्षण, अधिगम, अनुसंधान, स्नातक परिणाम, सामाजिक समावेशन और जनधारणा जैसे मानकों पर करती है।

लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान हासिल कर इग्नू ने डिजिटल शिक्षा, नवीन शिक्षण पद्धतियों और ग्रामीण व वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुँचाने के अपने प्रयासों को और मजबूती दी है।

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए भी गर्व का विषय है।
 इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू को लगातार दूसरी बार प्रथम रैंकिंग हासिल होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के समस्त पदाधिकारी को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related to this topic: