Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

स्कूल चलों अभियान की शुरूआत में शिक्षको ने बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत Picks

अपने खर्चे से गिफ्ट्स बांट कर शिक्षकों ने पेशकी मिसाल

पुखरायां । नवीन सत्र शुरू होते ही विद्यालय परिसर में रोली का तिलक लगाकर व माला पहना कर बच्चों का स्वागत किया गया । क्षेत्र के संविलयन विद्यालय हराहरा के अध्यापको ने बच्चों के प्रति अपना प्रेम उनको उपहार देकर प्रदर्शित की । पिहले शत्र में अच्छे नंबरों से पास होने वाले बच्चों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहायक अध्यापक डा. अभयदीप मिश्र ने बताया कि विद्यालय परिवार ने अपने खर्चें से कॉपी , बाक्स , पेन्सिल , कटर , रबड़ वितरण किया ।  उन्होंने बताया कि ये सारे बच्चें मेरे परिवार के सदस्य है । हम लोग इन्हे अपने बच्चों की तरह ही लगाव रखते है । बच्चों को कुछ उपहार देकर हमें तो अच्छा लगता है , बल्कि बच्चों का भी उत्साह वर्धन होता है । इस मौके पर प्रधानाध्यापिका गीता मिश्रा , शिक्षक विनोद कुमार , संतोष कुमार , संकुल शिक्षक अभयदीप मिश्र , अर्चना , रिंकी सिंह व बच्चो के अभिभावकों में अखिलेश कुमार , अनीता , दयाशंकर , कविता , मीरा  व बच्चे कार्तिक , आयुष , शगुन , मुस्कान , अनुष्का , चतुर सिंह , पवित्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।

नये सत्र में रैली निकाल कर स्कूल चलों अभियान की शुरूआत

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों स्कूल चलो अभियान की शुरू हुआ । अमरौधा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्कूल चलों अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली । यह अभियान एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेंगा । अमरौधा क्षेत्र के अन्तर्गत अनेकों विद्यालयों में इस रैली का आयोजन हुआ । आज बुद्धवार को प्राथमिक विद्यालय भोगीसागर ,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगनीपुर सहित तमाम स्कूलों नें इस कार्यक्रम को किया । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गांवों में रैली निकाल कर लोगों को अपने 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने का संदेश दिया गया । प्रा.वि.भोगीसागर से शिक्षक छाया सिंह, रागिनी गुप्ता व शिक्षामित्र मीना गुप्ता, शोभा देवी , पूर्व मा.वि. भोगनीपुर - नजमा खातून, रचना सचान, रश्मि सचान   आदि लोग उपरस्थित रहे ।

Related to this topic: