Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

पुखरायां का लाल बना जिला समाज कल्याण अधिकारी Picks

बहन की प्रेरणा से मिला मुकाम 

पुखरायां ।  यूपीपीसीएस की परीक्षा पर कर  पुखरायां के लक्ष्मीबाईनगर के शैलेन्द्र शुक्ला के बेटे आकाश परीक्षा पास की । परीक्षा पास कर आकाश शुक्ला जिला समाज कल्याण अधिकारी बने है । बहन से मिली प्रेरणा से पाया मुकाम ।

पुखरायां के आकाश शुक्ला ने बताया कि उन्होने अपनी कक्षा पांच तक की पढ़ाई पखरायां के मांटेशरी स्कूल दीनदयाल शिक्षा निकेतन से की । उसके बाद पिता का ज्यादा खर्च का दबाब ना बने तो आकाश ने  नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर की । परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने छ  में दाखिला लिया । जहां से उन्होने हाईस्कूल में 91.2 प्रतिशत अंक हासिक कर पास किया । इसके बाद कक्षा 11 में ललितपुर के नवोदय विद्यालय भेज दिया गया । जहां इण्टरमीडिएट 96.2 प्रतिशन अंक हासिक कर पास किया ।

दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन व हैदराबाद से किया पोस्टग्रगुएशन

आकाश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की । उत्तर-प्रदश लोक सेवा आयोग  यूपीपीएसएस 2024 की परीक्षा का परिणाम रविवार को रात आया । जिसमें आकाश ने सफलता हासिल की । जिसमें पोस्ट वेलफेयर ऑफ डिस्टिक के लिये स्थान मिला । वह जिला समाज कल्याण अधिकारी बने है ।

आईएएस बनना ही लक्ष्य

उन्होंने बताया  कि 2025 की परीक्षा चल रही है । लक्ष्य तो आईएएस बनने का है । जिसके लिये मैं प्रयास करता रहूँगा । उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य बना लिया जाता है तो परिणाम सार्थक ही आते है । आकाश के पिता शैलेन्द्र शुक्ला घर पर ही परचून की दुकान किये है । मां संजू देवी गृहणी है ।उन्होंने बच्चे की उपलब्धि से खुशी जाहिर की । आकाश ने बताया उसकी बहन आंचल शुक्ला से हमको सीख मिली । उन्होंने रात-रातभर पढ़ाई कर नीट की परीक्षा पास की । उनको जी.एस.वी.एम मेडिकल कॉलेज कानपुर एमबीबीएस के लिये मिला है । जिसमें वह पढ़ाई कर रही है । उनकी छोटी बहन अदिति शुक्ला पुखरायां के बीकेएसडी कालेज में हाईस्कूल में पढ़ रही है । आकाश शुक्ला नें बताया कि उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई हैदराबाद से किया । उसके बाद पीएचडी बीएचयू से कर रहे है ।

Related to this topic: