Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

प्राथमिक विद्यालय मरूआ में प्रधानाध्यापक की पहल पर बच्चों को बांटी स्पोर्ट ड्रेस Picks

 

प्राथमिक विद्यालय मरूआ में प्रधानाध्यापक की पहल पर बच्चों को बांटी स्पोर्ट ड्रेस

कानपुर देहात । बुद्धवार को तहसील भोगनीपुर  के ब्लाक अमरौधा की प्राथमिक विद्यालय मरूआ की प्रधानाध्यापक की पहल पर बच्चों को स्पोर्ट ड्रेस  बांटी गयी । प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने बताया कि  विद्यालय के 125 विद्यार्थियों  का नामांकन है । सभी विद्यार्थियों को स्पोर्ट ड्रेस वितरण की गयी ।  

बीएसए ने इस पहल की तारीफ की

उनके इस पहल की बीएसए आशीष पाण्डेय ने सराहना की और उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में खेलो के प्रति रूझान बढ़ेगा । प्रधानाध्यपक सीमा वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये विद्यालय परिवार ने बीएसए कानपुर देहात  आशीष पाण्डेय को आमंत्रित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए आशीष पाण्डेय ने विद्यालय में नामांकित 125 छात्र – छात्राओं को स्पोर्ट ड्रेस दी ।  

 

अभिभावको ने विद्यालय परिवार की सराहना की

विद्यालय परिवार ने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति रामबाबू दीक्षित को संमानित किया । उन्होंने उन्हें पुष्प गुच्छ और लोई ओढ़ाई । इस मौक पर विद्यालय में बच्चों के अभिभावको ने भी उपस्थित दर्ज करवाई एवं प्रधानाध्यापक के कार्यों की प्रशंसा की । कार्यक्रम में एसआरीजी अजय गुप्ता , एआरपी मानवेन्द्र सिंह ,प्रधानाध्यापक सीमा वर्मा , प्रधान कल्यान सिंह,एसएमसी अध्यक्ष निर्मल, शिक्षक सीमा देवी , राजदेव सिंह , अंकिता शुक्ला,  शोभा पाण्ड़ेय (शिक्षामित्र),   एवं बच्चों के अभिभावक  सहित  ग्रामीण संतोष कटियार , संजीत गौतम , प्रहलाद गौतम , रामनाथ मौजूद रहे ।

Related to this topic: