Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कानपुर देहात पहुचें जोशीमठ के शंकराचार्य एवं गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा प्रमुख अविमुक्तेश्वरानंद महाराज Picks

जोशीमठ के शंकराचार्य एवं गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा प्रमुख अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

 पुखरायां । अपनी 81 दिन की यात्रा में निकले गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध प्रमुख रविवार को सुबह साढे आठ बजे कानपुर देहात पहुंचे । उन्होंने बताया की हमने यह यात्रा गोरखपुर से 3 मई से शुरू की है । जिसमें उन्होंने 403 में 150 विधानसभा में यात्रा पूरी कर रविवार को भोगनीपुर   पहुंचे । राजनीति के प्रश्न में उन्होंने विकृत मांसिकता की बात कहते हुये शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गये ।

यमुना पुल पर स्वागत 

जनपद जालौन में अपने रात्रि विश्राम के बाद कानपुर देहात के अमरौधा स्थित यमुना पुल पर अपने तय कार्यक्रम से लगभग 40 मिनट देरी से पहुंचे शंकराचार्य  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती । जहां पर गौ रक्षार्थ के विधानसभा प्रभारी राघव अग्निहोत्री एवं प्रखर तिवारी ने माल्यार्पण कर  स्वागत किया । इसी के साथ आगे बढ़ते हुए चौरा में मुस्लिम समुदाय के सकड़ो लोगों ने स्वागत किया । मुस्लिम युवा  समाज से मो. इबादुल हसन ने उन्हें गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पत्र सौपा । जिस पर शंकराचार्य ने उसके इस कदम की सराहना की और माला पहनायी ।

गौशाला पहुंच कर गाय का पूजन किया  

चौरा से निकलने के बाद उनका काफिला पिपरी के पास अमरौधा रोड़ पर रूका । जहां पर पूर्व चेयरमैनल अमरौधा साबू कुरैशी , तारिक कुरैशी , अरविन्द यादव ने उनका स्वागत किया और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिये पत्र सौपा ।   लोगों ने जगह – जगह उनका स्वागत किया । कंचनमठी स्थित हनुमान मंदिर में  शंकराचार्य ने दर्शन किये । जहां पर उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया । इसके बाद किसान सेवा आश्रम सहित पुखरायां में दो जगह स्वागत के बाद वो श्री कृष्ण गौशाला पंहुचे । जहां पर उन्होंने गौशाला संरक्षक अनिल कुमार बंसल ने उन्हें गाय के पूजन करवाया । उन्होने गाय को चना गुढ़ खिलाया और उसे एक चुनरी ओढ़ाई ।

प्रेस वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेदु अधिकारी पर बरसे शंकराचार्य

इसके बाद उनका काफिला  संत श्री सुआ बाबा मंदिर पहुंचा । जहां पर उन्होंने दर्शन किये । उन्होंने लोगों से तीन मांगों पर वचन लिया । पहली शपथ में उन्होंने गाय को माता मानने की घोषणा शपथ दिलाई । दूसरी में उन्होंने अपकी बार गौ माता के लिये वोट देने की दिलाई । तीसरी में उन्होंने सभी से अपनी जेब से एक नोट निकाल कर और इकट्ठा करके गौ धाम बनवाने की शपथ दिलाई । अपनी प्रेस वार्ता में उन्होंने पंश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि 14 साल तक मां जी मां जी उसके बाद सब्जी भाजी । इसको हम अस्वीकार करते है ।

Related to this topic: