Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

इग्नू में जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ Picks

इग्नू की प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ 

पुखरायां । जनपद कानपुर देहात के पुखरायां स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई । जिसमें कालेज के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभ होने के संबंध में जानकारी दी । इसी के साथ उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 में ओडीएल मोड तथा ऑनलाइन मोड में 328 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु इग्नू द्वारा अधिसूचना जारी की गई है । इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से ODL मोड में तथा https://ignouiop.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से ऑनलाइन मोड पर 15 जुलाई 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

अर्थशासस्त्र , अंग्रेजी सहित अनेको विषयों में ले प्रवेश

विश्वविद्यालय के द्वारा जुलाई 2026 सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अंतर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू ,शिक्षा शास्त्र, सुविधा एवं सेवा प्रबंधन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबंधन, गृह विज्ञान विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है । इसी के साथ विज्ञान वर्ग, सामान्य कला वर्ग एवं वाणिज्य विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है ।  इसके अतिरिक्त परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण पत्र एवं परास्नातक प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है ।

उत्तर-प्रदेश के 32 जिलों में बने अध्ययन केन्द्र 

   उपरोक्त कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम एबीसी आईडी बनानी होगी  उसके बाद डीईबी आईडी एवं आईडी के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा ।  क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन अध्ययन केंद्रों के माध्यम से तथा क्षेत्रीय केंद्र पर स्थित प्रवेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

     डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि हमारे अध्ययन केंद्र पर स्नातक कला वर्ग, स्नातक वाणिज्य एवं स्नातक ऑनर्स तथा परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कोर्स एक्टिवेट है । इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।

Related to this topic: