Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

स्वदेशी जागरण मंच की  जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ   Picks

 

कानपुर देहात । रविवार को तहसील  भोगनीपुर में स्वदेशी जागरण मंच कानपुर देहात की   बैठक  में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय परिषद सदस्य शोभा पटेल ने की  ।  बैठक में मुख्य वक्ता एवं विभाग संयोजक स्वदेशी जागरण मंच अमरदीप मिश्रा ने सभी से स्वदेशी अपनाने के लिये अपील की । इस मुहिम को उन्होंने घर -घर तक पहुचांने के लिये सभी पदाधिकारियों में ऊर्जा भरी । इसी दौरान  जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया ।

जिलाकार्यकारिणी की गठित टीम के सदस्य

 

 

जिला कार्यकारिणी की गठित टीम में  जिसमें जिला संयोजक प्रवीण दुबे  (बॉबी) , वरिष्ठ आयाम प्रमुख दिनेश मिश्रा, सह वरिष्ठ आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय,  युवा प्रमुख , शैलेन्द्र पाल , जिला समन्वयक  लालजी सिंह , जिला व्यापारी प्रमुख अवध विश्नोई तथा विनोद दुबे , जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण शुक्ला ,उपस्थित रहे ।

अभियान को जन -जन तक पहुचाने का लिया संकल्प

इस बैठक में 1 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया ।इसी के साथ सभी पदाधिकारियों का पटका पहना कर सम्मान किया गया ।

एक पेड़ मां के नाम के साथ वृक्षारोपण

उसके बाद सभी ने वृह्द वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की । सभी ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पार्यावरण का सुन्दर बनाने की शपथ ली ।

Related to this topic: